आज ग्राम पंचायत विसुन्धरी के पू.मा वि.विसुन्धरी के विवेकानंद सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयन्ती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी ।
जिसमें प्रा.वि.,व उ.प्रा.वि.दोनों विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी ।इस अवसर पर स्वामी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम के संचालक दीनबन्धु त्रिपाठी ने उनके सूत्र वाक्य "उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत"पर विस्तार से बच्चों को बताया ।
अंत में सभी छात्रों ने अपने मन में अपना लक्ष्य तय करते हुये, स्वामी जी के सूत्र वाक्य को अपने जीवन में उतारने की शपथ ली । इस अवसर पर श्रीमती शशि त्रिपाठी, श्री शम्भूनाथ, अजीत कुमार, कंचन पाठक, वर्तिका सिंह, प्रतिमा सिंह, मुन्नी देवी व राजू सैनी आदि उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment