जागरण संवाददाता, सोनभद्र : 130 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर सोनभद्र गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराने जा रहा है। जनपद के लाखों लोग शुक्रवार को सड़कों पर उतरेंगे और स्वच्छता को लेकर एक नया रिकार्ड देशभर के लिए कायम करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी पूरी कर ली है। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि स्वच्छता अभियान को लेकर आमजन में जागरूकता लाने के लिए दो फरवरी को लाखों जनपदवासियों की हिस्सेदारी से जिला प्रशासन 130 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाएगा। 1 यह एक होगी जो एक रिकार्ड भी होगा। उन्होंने कहा कि देश में अब तक सबसे लंबी मानक श्रृंखला पश्चिम बंगाल के नदिया में बनी है लेकिन अब जनपद के लोगों द्वारा दो फरवरी को यह रिकार्ड तोड़ नया रिकार्ड कायम किया जाएगा। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह काम मील का पत्थर साबित होगा। 1नगवां व चतरा के प्रधानों के साथ बैठक 1डीपीआरओ आरके भारती ने बुधवार को मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर नगवां व चतरा के प्रधानों के साथ बैठक की। बताया कि सेक्टर, जोनल व बूथ स्तर के लोगों को पूरी तरह प्रशिक्षित कर दिया गया है। मानव श्रृंखला लगाते समय किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए इसके लिए सबकी जिम्मेदारी भी बांट दी गई है। 1100 मीटर पर एक सब बूथ प्रभारी रहेंगे मौजूद : 130 किमी मानव श्रृंखला में हर 100 मीटर की दूरी पर एक सब बूथ प्रभारी मौजूद रहेंगे। एक किमी पर एक बूथ अधिकारी की तैनाती की गई है। बताया कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा एक किमी से लेकर 130 किमी तक की मार्किंग एतिहासिक मानव श्रृंखला के लिए की जा चुकी है। हर किमी पर एक यानी कुल 130 बूथ अधिकारी होंगे। इसी प्रकार से हर 5 किमी पर एक सेक्टर अधिकारी यानी 26 सेक्टर अधिकारी होंगे। 2-2 सेक्टर के हिसाब से एक जोनल अधिकारी यानी कुल 13 जोनल अधिकारी होंगे। इस प्रकार से एतिहासिक मानव श्रृंखला को 13 जोन व 26 सेक्टर व 130 बूथों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। 1कैमरे की नजर में हर गतिविधि 1जनपद में दो फरवरी को प्रस्तावित 130 किमी मानव श्रृंखला की निगरानी के लिए दो ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा 26 वीडियो कैमरे भी चयनित जगह पर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि मानव श्रृंखला सुबह 11 से साढ़े 11 बजे तक बनाई जाएगी। इस दौरान हर एक गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का सहयोग लिया जाएगा। बताया कि किसी इमरजेंसी के दौरान तय दूरी पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। हर पांच किमी की दूरी पर एंबुलेंस भी रहेंगे। 1सुरक्षा की रहेगी चौकस व्यवस्था1दो फरवरी को जनपद से लगने वाली बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व झारखंड की सीमा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पूरी तरह से सील रहेगी। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि जनपद से लगने वाली बार्डर एरिया के जिलों के कप्तान को पहले ही कार्यक्रम के बाबत पत्र जारी किया गया है। बताया कि बार्डर सील के साथ ही सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 1कंट्रोल रूम हुआ स्थापित 1सोनभद्र : डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया दो फरवरी को होने वाली 130 किमी लंबी ‘‘स्वच्छता जागरूकता मानव श्रृंखला’’ के तैयारियों के सिलसिले में जिला मुख्यालय पर जिला कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। मानव श्रंखला जिला कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर- 7388402002 व 7607240202 है। व्यवस्था से जुड़े व आम नागरिक कोई भी जानकारी या सूचना कंट्रोल रूम के नंबरों पर दे सकते हैं।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
No comments:
Post a Comment