सोनभद्र : कल न करें यात्र, छह घंटे बंद रहेगा यातायात, जिले की सीमाएं रहेंगी सील, पांच ब्लाकों में बंद रहेंगे विद्यालय, दो व चारपहिया वाहनों के साथ बंद रहेंगी परिवहन निगम की बसें

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : अगर आपको दो फरवरी शुक्रवार को सोनभद्र की यात्र करनी है तो न करें, क्योंकि यहां वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के साथ ही अन्य मार्गों पर भी छह घंटे यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। दो व चारपहिया वाहनों के साथ परिवहन निगम की संचालित होने वाली बसें भी पूरी तरह से बंद रहेंगी। ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 1दो फरवरी को 130 किमी लंबी मानव श्रृंखला को लेकर होने वाले आयोजन में तीन लाख लोग सड़क पर होंगे। ऐसे में सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक जनपद में यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा गया है। यही नहीं, जिले से लगने वाली झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की सीमाएं भी पूरी तरह से सील रहेंगी। सिर्फ इमरजेंसी सेवा के लिए एंबुलेंस का संचालन होगा। 1जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि स्वच्छता जागरूकता को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है। इतनी बड़ी मानव श्रृंखला अब तक कहीं नहीं बनी है। बताया कि पत्थर की खदानों में भी किसी प्रकार का कोई खनन व परिवहन नहीं होगा। प्रतिबंध के दौरान वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर तो परिवहन निगम की बसों के साथ ही अन्य दो व चारपहिया वाहन भी नहीं चलेंगे। बताया कि मानव श्रृंखला के दौरान करीब तीन लाख लोग सड़क पर होंगे। ऐसे में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए यह कड़े कदम उठाए गए हैं। यही नहीं, दो फरवरी को जिले के पांच ब्लाकों राबट्र्सगंज, घोरावल, चोपन, नगवां व चतरा में सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। 1यहां-यहां रोके जाएंगे वाहन1एसपी राम प्रताप सिंह ने बताया कि दो फरवरी को वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर वाराणसी की ओर से आने वाले वाहन मीरजापुर जिले के अहरौरा में, मीरजापुर से आने वाले वाहन कलवारी व राजगढ़ में, चंदौली के वाहन नौगढ़ में रोके जाएंगे। इसके साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बार्डर पर ही रोक दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment