म्योरपुर : एक शिक्षा मित्र के भरोसे पांच कक्षाएं, विद्यालय पर तैनात है दो समायोजित शिक्षामित्र, सोमवार से गायब है एक शिक्षा मित्र

हिन्दुस्तान संवादम्योरपुर विकासखंड के ग्रामीण अंचलों में प्राथमिक शिक्षा बेपटरी हो चुकी है। स्थिति यह है कि बच्चे विद्यालय जाकर मिड डे मील खाने एवं पुन: घर वापस आने की औपचारिकता निभा रहे हैं। शिक्षक अपनी व्यस्तता में मस्त है। शिक्षण कार्य सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है। विकास खंड क्षेत्र के देवरी गांव के महरिया टोले में स्थिति प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक विहीन है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक का जो दूसरे विद्यालय में तैनात हैं बतौर प्रभारी देखभाल कर रही हैं। इस विद्यालय में संगीता देवी व लालमणि यादव, दो समायोजित शिक्षा मित्र तैनात हैं गुरुवार को विद्यालय में मात्र संगीता देवी द्वारा शिक्षण कार्य किया जा रहा था। बच्चों ने बताया कि दूसरा शिक्षामित्र सोमवार से विद्यालय नहीं आए। शिक्षा मित्र ने अपने सहकर्मी के मौजूदगी ना होने के प्रश्न को टाल दिया जबकि अभिभावकों का कहना था कि शिक्षामित्र लालमणि यादव एक सप्ताह से विद्यालय नहीं आ रहा है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापिका शर्मिला देवी का कहना था कि शिक्षामित्र द्वारा मोबाइल पर छुट्टी पर जाने का मैसेज दिया गया था।

No comments:

Post a Comment