म्योरपुर, सोनभद्र : 26वी जनपदीय स्काउट गाइड रैली का हुआ जोरदार आगाज

बीजपुर-26वी जनपदीय स्काउट गाइड तीन दिवसीय रैली का आगाज आज म्योरपुर ब्लाक के अंजानी में स्थित शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कालेज प्रांगण में धूमधाम से हुआ।रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिलीप कुमार खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर, विशिष्ट अतिथि अशोक मिश्रा जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र,संजय यादव ब्लाक प्रमुख म्योरपुर ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्लवित कर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं मॉ सरस्वती की वंदना से किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वंश बहादुर सिंह एवं संचालन सुनील कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में आज रात 8 बजे फायर कैम्प का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर शिवकुमार सिंह,केदार यादव,डॉक्टर ओ पी सिंह,अनिल सिंह मेहता,रामअवध,श्यामलाल के साथ काफि संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment