सोनभद्र : कोहरे के कारण ठंढ का कहर, दर्जनों ट्रेने प्रभावित, स्कूल बंद करने की मांग

सोनभद्र : आज सुबह कड़ाके की ठंढ इस कदर बढ़ी की पूरा नगर क्षेत्र व आस -पास का इलाका कोहरे के आगोश में समा गया।तो वही दर्जनों ट्रेन भी कोहरे के कारण निर्धारित समय से लेट आ रही है।

इतना ही नही पास की गाड़ियां भी नजर नही आ रही है ।ऐसे में एक तरफ सडको पर दुर्घटनाओं की सम्भावनाये बढ़ जाती है तो वही छोटे-छोटे मासूम बच्चों को स्कूल जाने में ठंढ लगने का खतरा बना हुआ रहता है क्योंकि सरकारी स्कूलों मे पढ़ने वाले अधिकांश बच्चों के पास गर्म कपड़े( स्वेटर )नही होता है।

इतना ही नही ठंढ व कोहरे के कारण नगर के रिक्सा वाले,गरीब मजदूर पूरी रात अलाव के सहारे रात गुजारने को मजबूर दिखे।

सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले विजय जायसवल ने बताया कि दो तीन दिनों से ठंढ बहुत अधिक बढ़ गयी है आज तो कोहरे ने पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया है ऐस में जिलाधिकारी महोदय को स्कूल बंद करवा देना चाहिए ताकि मासूम बच्चे ठंड से बच सके।

वही बीपी सिंह,स्टेशन अधीक्षक राबर्टसगंज ने बताया कि कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेन प्रभावित हुई है जिसमे स्वर्ण जयंती एक्स प्रेस,मुरी एक्सप्रेस व त्रिवेणी एक्सप्रेस कोहरे के कारण दो घण्टे से अधिक लेट है।यहां से जाने वाली गाड़ियों में पैसेंजर व इंटर सीटी एक्स प्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घण्टे लेट है।साथ ही बताया कि रेकवे स्टेशन पर यात्री सेड छोटा होने के कारण भी यात्रिओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment