जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उरमौरा में बुधवार को एक्सीलिरेटेड लर्निंग उरमौरा में संचालित दिव्यांग (दृष्टिबाधित व मूक बधिर) बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपने हौसलों के दम पर उड़ान भरी। बच्चों ने अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम में आये लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 1विश्व विकलांगता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता के रिंग पाकिंग में कृष्णा लाल, सत्यम, चानी, शिवम, बृजेश ने बाजी मारी। वहीं मेढ़क दौड़ के ए वर्ग में कृष्णालाल, राजकुमार, श्यामसुंदर, बी वर्ग में अजीत, शिवम व सत्यम अव्वल रहे। इसी तरह छूकर पहचानो प्रतियोगिता में अजय, पवन व नीलम को पहला स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ ए वर्ग में सभाजीत को प्रथम, विकास को द्वितीय और सत्यम को तृतीय स्थान मिला। 1 बी वर्ग में श्याम सुंदर प्रथम, राजकुमार को द्वितीय, कृष्णानंद को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह सी वर्ग में अजीत को प्रथम, शिवम को द्वितीय व बृजेश को तीसरा स्थान मिला। रस्साकसी में सत्यम, विकास, सभाजीत को प्रथम, कृष्णानंद, राजकुमार व श्यामसुंदर को द्वितीय स्थान मिला। चित्रकला में प्रतिमा को पहला, कृष्णलता को दूसरा व जय प्रकाश को तीसरा स्थान मिला। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सीडीओ रामाश्रय व विशिष्ट अतिथि बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, बीईओ राबट्र्सगंज आलोक कुमार व आयोजक प्रणति प्रभा सारंगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। पुरस्कार वितरण प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष द्वारा किया गया।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
कोई भी बच्च स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये इसके लिए दो जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी। गांव-गांव रैली के ...
-
सीएम साहब : गुणवत्ता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे स्कूलों में कैसे कोई पढ़ायेगा? जागरण सम्पादकीय में उठाया गया बड़ा सवाल। प्राथमिक स्क...
-
एक शिक्षक, दो शिक्षक, तीन शिक्षक, चार शिक्षक व पाँच शिक्षक वाले प्राथमिक विद्यालयों ( कक्षा 1 से 5 तक ) का समय विभाजन चक्र

No comments:
Post a Comment