दुद्धी, सोनभद्र : शिक्षा क्षेत्र में बदलाव का लिया संकल्प, दूर होगी समस्या

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : संशाधनविहीन दुद्धी क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में बदलाव लाने का दुद्धी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने बुधवार को संकल्प लिया। उन्होंने अपनी नयी जिम्मेदारी के पहले कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कालेज में उपस्थित सैकड़ों छात्रों के सामने कई बातें कही।1 स्वेटर वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम सार्वजनिक संबोधन में परास्नातक श्री अग्रहरि ने जूनियर, हाईस्कूल व इंटर तक के छात्र-छात्रओं को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। कहा कि अनुशासित जीवन लक्ष्य प्राप्ति का सबसे पहला पायदान है। प्रधानाचार्य मंगलम गोपालन की मांग पर उन्होंने शीघ्र ही विद्यालय परिसर में छात्र-छात्रओं को शुद्ध पेयजल की उपलब्ध कराने का घोषणा की। इसके पश्चात विद्यालय के निर्धन व मेधावी साठ बच्चों को कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए उनमें स्वेटर का वितरण किया गया। 


No comments:

Post a Comment