राबर्ट्सगंज, सोनभद्र : बच्चों को अंग्रेजी की अच्छी शिक्षा देने के लिए अध्यापकों को चार दिवसीय 'अर्लिग्रेड इंग्लिश टीचिंग ट्रेनिंग' का दिया गया प्रशिक्षण

सोनभद्र(सीके मिश्रा)शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और परिषदीय बच्चों को नर्सरी स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा देने की प्रदेश सरकार की पहल के तहत प्रदेश के सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापक/अध्यापिकाओं को 4दिवसीय “अर्लिग्रेड इंग्लिश टीचिंग ट्रेनिंग” दिया जा रहा है ताकि सभी लोग प्रशिक्षित रूप से बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में इंग्लिश की शिक्षा दे सके जिससे ना सिर्फ बच्चों का विकास होगा बल्कि प्राथमिक विद्यालयों के प्रति अभिभावकों की गलत अवधारणा दूर होगी जिससे अधिक से अधिक बच्चे परिषदीय विद्यालयो से भी जुड़ेंगे।
इसी के तहत राबर्ट्सगंज ब्लाक के ब्लाक समन्वय केंद्र रौप में भी 4 दिसंबर से 15 दिसंबर तक “अर्लिग्रेड इंलिश टीचिंग ट्रेनिंग” प्रशिक्षित अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा दिया जा रहा है।यह प्रशिक्षण प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अशोक सिंह के कुशल निर्देशन में चल रहा है।
जिसमे योग्य प्रशिक्षकों में घनश्याम सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा,नेहा सिंह, कमलेश जायसवल,सिंधु मिश्रा,ऊर्जा तिवारी है।

No comments:

Post a Comment