सोनभद्र : वाह रे व्यवस्था, एक प्राचार्य के अधीन चार विद्यालय, बीएसए ने कहा, हटाने का आदेश शीघ्र होगा जारी

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जनपद में शिक्षा व्यवस्था किस कदर बदहाल है, इसकी बानगी नगवां के विद्यालयों में आसानी से देखी जा सकती है। यहां चार विद्यालयों के प्रधानाचार्य का प्रभार एक सहायक अध्यापक को दिया गया है। वह भी एक-दो दिन नहीं, पूरे एक साल से दिया गया है। इस मामले में विद्यालय के ही दो शिक्षामित्रों ने प्रभारी प्रधानाचार्य के कारगुजारियों के खिलाफ सोमवार को एक ज्ञापन सदर विधायक को सौंपा।1नगवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत चननी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में श्याम सुंदर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। प्राथमिक विद्यालय अड़गुड़ व बसुहारी में शिक्षामित्र क्रमश: मृत्युंजय राम शुक्ल व चंदन कुमार ने बताया कि बतौर प्रधानाचार्य श्याम सुंदर चार विद्यालयों का प्रभार लिए बैठे हैं। इसमें बसुहारी व अड़गुड़ शामिल हैं। हालांकि श्याम सुंदर ने एक और विद्यालय के प्रभार की जानकारी देते हुए बताया कि गत एक साल से रानीडीह उच्च प्राथमिक विद्यालय भी शामिल है। यानि चार विद्यालयों के लिए एक प्रधानाचार्य। श्री शुक्ल व चंदन ने बताया कि प्रभारी प्रधानाचार्य नियमित रूप से अपने विद्यालय नहीं जाते हैं। इससे बच्चों के भविष्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बताया कि तीन विद्यालयों में भवन निर्माण का कार्य भी प्रभारी प्रधानाचार्य के जिम्मे है, जिसे अभी तक पूर्ण नहीं किया जा सका है।


बोले बीएसए : इस संबंध में बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसके लिए जांच भी बैठा दी गई है। वैसे मौखिक तौर से ही विद्यालयों के प्रभार से उन्हें हटाया जायेगा। और उनकी जगह नये लोगों को प्रधानाचार्य बनाया जायेगा।


No comments:

Post a Comment