जागरण संवाददाता, सोनभद्र : विभागीय निर्देशों का पालन न करने वाले नगवां ब्लाक के चार सहायक अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। इसके साथ ही एनपीआरसी गंड़ाव की एक साल की वार्षकि वृद्धि भी रोक दी गई है। यह कार्रवाई विद्यालयों का चार्ज न लेने और एनपीआरसी द्वारा चार्ज अपने पास रखने पर खंड शिक्षा अधिकारी नगवां एसपी सहाय ने की है। 1श्री सहाय के मुताबिक ब्लाक क्षेत्र के सभी स्कूलों के सहायक अध्यापकों को संबंधित विद्यालय का चार्ज लेने के लिए पूर्व में कई बार निर्देशित किया जा चुका है। बावजूद इसके कुछ शिक्षकों ने अपने विद्यालय का चार्ज नहीं लिया। चार्ज न लेने वाले प्राथमिक विद्यालय वसुहारी के प्रहलाद कुमार, प्राथमिक विद्यालय रानीडीह के संजीव कुमार, चननी के उमाशंकर गुप्ता और अड़गुड़ के कृष्ण नंदन सिंह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। 1 साथ ही एक से अधिक विद्यालयों का चार्ज अपने पास रखने वाले एनपीआरसी गड़ांव श्याम सुंदर का एक वार्षकि वृद्धि रोक दी गई है। इन पर अन्य विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने का भी आरोप है। बीईओ ने कहा कि सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है वे यथाशीघ्र अपने स्कूलों का चार्ज लें। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। उसी के बाद यह कार्रवाई की गई है। 1आíथक मदद कर बंधाया ढांढस1बभनी : क्षेत्र के भलपहरी गांव में गतदिनों दो मासूमों की बाऊली मे डूबने से मौत हो गई थी। मंगलवार को दुद्धी विधायक हरीराम चेरो भलपहरी गांव पहुंच कर शोकाकुल परिजनों से मिले। परिजनों से मिलकर दोनों पीड़ित परिजनों को दस-दस हजार रुपये की आíथक मदद भी की।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
वन विभाग का कर्मचारी ठीक से काम कर रहा है कि नहीं यह चेक करने वन विभाग का अधिकारी जाता है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग को उसका अधिकारी चेक ...
-
राब्यू, लखनऊ : शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामलों में शासन ने मीरजापुर और सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निलंब...
-
लखनऊ। अब शिक्षक से लेकर अभिभावकों को अपने कार्यों के लिए शिक्षा विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईओएस कार्यालय हो या लेखाधिकारी कार्या...
-
-

No comments:
Post a Comment