सोनभद्र व मीरजापुर के बीएसए निलंबित



राब्यू, लखनऊ : शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामलों में शासन ने मीरजापुर और सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निलंबित कर दिया है। दोनों बीएसए के निलंबन के आदेश सोमवार को जारी कर दिये गए हैं। निलंबन की अवधि में दोनों अधिकारी लखनऊ में बेसिक शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।1मीरजापुर के बीएसए मनभरन राम राजभर ने सोनभद्र में बीएसए रहते हुए सहायक अध्यापकों के पहले व दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी कुछ अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए बिना और बगैर उनकी काउंसिलिंग कराए उन्हें अवैध तरीके से नियुक्त किया था। सोनभद्र के बीएसए अमरनाथ सिंह ने मीरजापुर में इसी पद पर रहते हुए अभ्यर्थियों से बगैर ऑनलाइन आवेदन लिये और बिना काउंसिलिंग के नियुक्ति की थी। प्रारंभिक जांच में दोनों बीएसए के खिलाफ लगे आरोप सही पाये जाने पर शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।राब्यू, लखनऊ : शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामलों में शासन ने मीरजापुर और सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निलंबित कर दिया है। दोनों बीएसए के निलंबन के आदेश सोमवार को जारी कर दिये गए हैं। निलंबन की अवधि में दोनों अधिकारी लखनऊ में बेसिक शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।1मीरजापुर के बीएसए मनभरन राम राजभर ने सोनभद्र में बीएसए रहते हुए सहायक अध्यापकों के पहले व दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी कुछ अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए बिना और बगैर उनकी काउंसिलिंग कराए उन्हें अवैध तरीके से नियुक्त किया था। सोनभद्र के बीएसए अमरनाथ सिंह ने मीरजापुर में इसी पद पर रहते हुए अभ्यर्थियों से बगैर ऑनलाइन आवेदन लिये और बिना काउंसिलिंग के नियुक्ति की थी। प्रारंभिक जांच में दोनों बीएसए के खिलाफ लगे आरोप सही पाये जाने पर शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।