सांगोबांध (सोनभद्र) : बच्चे की पिटाई के मामले में थाने में तहरीर

सांगोबांध (सोनभद्र) : क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनुदेशक के खिलाफ शुक्रवार को बच्चे के पिता ने स्थानीय थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पढ़ाई करने जाते बच्चों को अनुदेशक बेवजह मारते-पीटते हैं। इस पर विद्यालय के प्रभारी ने विद्यालयों को बंद कर वहां के अध्यापकों को लेकर थाने ले जाकर अपनी बातें कही। 1 बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृजमोहन अनुदेशक पद कार्यरत हैं। अवधेश नन्दन पुत्र सुनील कक्षा सात में पढ़ते हैं। आरोप है कि अवधेश की अनुदेशक ने बेवजह पिटाई की। इसे लेकर अभिभावकों में आक्रोश है और शुक्रवार को मामले में बच्चे के पिता सुनील कुमार ने थाने में तहरीर दी।

No comments:

Post a Comment