डाला (सोनभद्र) : अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री द्वारा दो ग्राम पंचायतों के तीन विद्यालयों में शुक्रवार को अध्ययनरत 535 बच्चों में स्कूली बैग व पठन-पाठन सामग्रियों का वितरण किया गया। इस मौके पर बच्चों के चेहरे खिलखिला गए।1 सीमेंट फैक्ट्री के तत्वावधान में कोटा ग्राम पंचायत के डाला सेक्टर-बी प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय सलई बनवा और बिल्ली-मारकुंडी ग्राम पंचायत के कोठा टोला प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत 535 स्कूली बच्चों में प्रत्येक बच्चों को स्कूली बैग, कापी, ज्यामेट्री बाक्स, रबर व पेंसिल का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान एफएच माइंस के प्रमुख मनीष तोशनीवाल ने कहा कि फैक्ट्री कम्युनिटी वेलफेयर फांउडेशन के कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी द्वारा समय-समय पर आसपास के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों, गांवों के ग्रामीणों के बीच उनके लिए हितकारी कार्यों को किया जाता है। डाला में अभी आये कंपनी को चंद महीने ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के स्कूलों में अध्यनरत बच्चे ही देश व समाज के पुरोधा है, जिनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कंपनी के द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबरा विधायक संजीव कुमार ने कहा कि बच्चों के भविष्य को निखारने व बढ़ाने के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। इस दौरान माइन्स मैनेजर आरपी सैनी, अनूप पाण्डेय, अतुल गहराना, बृजेश सिंह, दिनेश यादव, मोहन कुशवाहा, वंदना चौबे, शिवांगी राय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एचआर के उपाध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने किया
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
कोई भी बच्च स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये इसके लिए दो जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी। गांव-गांव रैली के ...
-
सीएम साहब : गुणवत्ता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे स्कूलों में कैसे कोई पढ़ायेगा? जागरण सम्पादकीय में उठाया गया बड़ा सवाल। प्राथमिक स्क...
-

No comments:
Post a Comment