जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने का एक और मामला प्रकाश में आया है। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर प्राथमिक विद्यालय सुगवामान में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात होकर नौकरी करने वाले शिक्षक की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नियुक्ति एवं पदस्थापन निरस्त कर दिया है। उक्त शिक्षक पिछड़ा वर्ग का होते हुए भी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहा था। 1शिक्षा विभाग के अनुसार मीरजापुर जनपद के राजगढ़ भीटी गांव निवासी शशिकर ने वर्ष 2010 में हुई सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में जिले से आवेदन किया था। आवेदन के दौरान उसने अपने को अनुसूचित जाति में खरवार जाति का बताते हुए प्रमाण पत्र लगाया। दुद्धी ब्लाक के सुगवामान प्राथमिक विद्यालय में नियुक्ति के कुछ दिन बाद इसकी शिकायत हुई तो जांच करायी जाने लगी। जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही मिलने पर और गहनता से मामले की जांच करायी जाने लगी। यह मामला न्यायालय में भी चला। इसके बाद राज्यस्तरीय स्क्रूटनी कमेटी ने जांच की तो शिकायत सही मिली। 1जांच में पता चला कि शशिकर पिछड़े वर्ग कहार जाति के हैं। जबकि इन्होंने गलत तरीके से अनुसूचित जाति वर्ग के खरवार जाति का का प्रमाण पत्र लगाया है। ऐसे में कमेटी की जांच आख्या के आधार पर उनकी नियुक्ति एवं पदस्थापन निरस्त कर दिया गया।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
-
-
त्योहार/ जयंती 50 रविवार। 52 गर्मी की छुट्टियाँ। 40 जाड़े की छुट्टिय...
-
दुद्धी। जहां एक तरफ देश की सीमा पर तैनात जवान हमारे हिफाजत के लिए रात दीन हर समय चौकसी भरते हैं, ताकी पूरा देश चैन की नींद सो सके।परंतु ...

No comments:
Post a Comment