शिवद्वार (सोनभद्र) : घोरावल ब्लाक के विभिन्न स्कूलों में घटिया एमडीएम परोसे जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को कई स्कूलों की जांच करायी। जांच में पता चला कि दो स्कूलों में घटिया किस्म का एमडीएम परोसा जा रहा है। इसकी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। एबीआरसी संजय मिश्र और तिलौली न्याय पंचायत के प्रभारी अनिल सिंह ने खरुआंव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को एमडीएम का भौतिक सत्यापन किया। 1 जांच के दौरान पाया गया कि बेहद घटिया किस्म का भोजन छात्रों को परोसा गया है। पूछने पर प्राथमिक विद्यालय के रसोइयां ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा दो किलो आलू भिजवाया गया था जबकि यहां 150 छात्र अध्ययनरत हैं। करीब डेढ़ सौ छात्रों वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी यही हाल पाया गया।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
-
-
त्योहार/ जयंती 50 रविवार। 52 गर्मी की छुट्टियाँ। 40 जाड़े की छुट्टिय...
-
दुद्धी। जहां एक तरफ देश की सीमा पर तैनात जवान हमारे हिफाजत के लिए रात दीन हर समय चौकसी भरते हैं, ताकी पूरा देश चैन की नींद सो सके।परंतु ...

No comments:
Post a Comment