दुद्धी, सोनभद्र : दुद्धी में भी दिखे पाकिस्तानी समर्थक, भाजपाइयों ने किया जमकर प्रदर्शन, कारवाई करने की मांग

दुद्धी। जहां एक तरफ देश की सीमा पर तैनात जवान हमारे हिफाजत के लिए रात दीन हर समय चौकसी भरते हैं, ताकी पूरा देश चैन की नींद सो सके।परंतु अपने देश में ही गद्दारी करने वाले लोगों की कमी नहीं है।एक तरह से कहा जाए तो जिस देश का खाते हैं उस देश का गुणगान ना करते हुए अन्यत्र देश का जयकारा बोलते हैं ऐसे घृणित कार्य करने वाले लोग इस देश व समाज में खुलेआम घूमते हैं परंतु इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती जिससे देश विरोधी अराजक तत्वों का हौसला बुलंद हो गया है।जब इन पर नकेल कसने के लिए सरकार कठोर कदम उठाती है तो कुछ सेकुलरवादी लोग चिल्ला चिल्ला कर कहने लगते हैं यह अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की साजिश की जा रही है।जब तक हमारे देश में ऐसे लोगों को संरक्षण मिलता रहेगा तब तक हमारे देश में देशविरोधी अराजक तत्वों का उद्गम होता रहेगा।बताते चलें कि कुछ ऐसा ही देशविरोधी कारनामा दुद्धी कस्बे में भी देखा गया जिसको लेकर आज भाजपाइयों ने खूब जमकर हंगामा किया।प्रकरण के बारे में बताया गया कि इंडिया-पाकिस्तान के चैम्पियन्सट्रॉफी के फाइनल में भारत की हार पर दुद्धी नगर में कुछ अराजक युवकों द्वारा पटाखा फोड़ कर खुशी मनाया गया तथा पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हुए देश विरोधी नारे लगाए गए जिसको लेकर भाजपाइयों ने उक्त घटनाक्रम के संदर्भ में उपजिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौंपा जिसमें बताया गया है कि दुद्धी नगर के वार्ड नंबर 9 कलकल्लीबहरा, वार्ड नंबर 11 मीट दुकान के समीप, वार्ड नंबर 4, खजुरी में जमकर आतिशबाजी करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये व हिंदुस्तान के बिरोधी नारेबाजी की।भाजपा के विपिन बिहारी, सुरेंद्र अग्रहरि, कमलेश कमल, गोरखनाथ अग्रहरि, प्रेम नारायण सिंह, दीपक शाह, धन्न्नजय रावत, ओमप्रकाश मिश्रा, दिलीप पांडे, बबलू सिंह, संजय तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह के कृत्य करने वाले जो संविधान के खिलाफ है ऐसे लोगों पर देश द्रोह का मामला बनता है।इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उन लोगों पर कानून का शिकंजा कसना अत्यंत आवश्यक है जिस पर उप जिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव का कहना है कि उक्त प्रकरण की जांच की जा रही है। अगर ऐसा हुआ है तो उक्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ऐसे अराजक तत्वों का ठिकाना जेल होगा किसी तरह की नरमी का कोई गुंजाइश नहीं है।

No comments:

Post a Comment