ओबरा, सोनभद्र : विश्व शांति दिवस - नगर में निकली प्रभातफेरी, स्काउट गाइड ने बैंड पार्टी संग किया गांव का भ्रमण



Click here to enlarge imageजागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरटिया में का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले स्काउट गाइड ने बैंड पार्टी के साथ गांव में प्रभातफेरी निकाली। उसके बाद विद्यालय परिसर की सफाई की गयी। इस दौरान स्काउट गाइड के बीच निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध में वंदना यादव प्रथम, सुमन द्वितीय, शिव कुमार तृतीय तथा पोस्टर प्रतियोगिता में सावित्री प्रथम, एकता द्वितीय तथा सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्दिया के प्रधानाध्यापक उमाशंकर सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड समाज में एकता शांति व भाईचारा का सन्देश देते हैं। कहा कि हमको निरंतर शांति का सन्देश देते रहना है। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका रजनी प्रजापति ने विजयी स्काउट गाइड को पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में अल्का सिंह,रीता यादव,सुनील कुमार,यास्मीन आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन ऋतू सिंह ने किया।





No comments:

Post a Comment