जागरण संवाददाता, आसनडीह (सोनभद्र) : जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल शुक्रवार को बभनी ब्लाक के आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जांच में छह शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिनका वेतन काटने का निर्देश बीएसए ने संबंधित अधिकारी को दिया। बभनी ब्लाक के विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी की शिकायत लंबे अरसे आमजन कर रहे थे। जिसे बीएसए ने गंभीरता से लिया और विद्यालयों की जांच। 1शुक्रवार को बीएसए श्री पटेल सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय बभनी प्रथम पहुंचे। जहां पर समायोजित शिक्षक धीरा कुमारी अनुपस्थित मिलीं। इसी तरह डगडगउआ टोला में तैनात शिक्षामित्र शमीमा, देवनाटोला में शिक्षक रूद्र प्रताप, सड़क टोला के समायोजित शिक्षक सुरेन्द्र व अशोक व घसिया टोला के शशिकांत श्रीवास्तव विद्यालय से बगैर सूचना के गायब मिले। अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश बीएसए ने दिया। इसके अलावा असनहर द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनी का भी निरीक्षण किया गया। बीएसए ने विद्यालयों में बेहतर साफ-सफाई व मीनू के तहत भोजन बनवाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
-
त्योहार/ जयंती 50 रविवार। 52 गर्मी की छुट्टियाँ। 40 जाड़े की छुट्टिय...
-
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : वाराणसी में प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर जिले का खुफिया तंत्र पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इसकी वजह ...

No comments:
Post a Comment