कनौरिया, रेनुकूट : बच्चों को मिलेगी मुफ्त पाठ्य सामग्री

सोनभद्र: 71वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को माडल प्राइमरी स्कूल कनोरिया में एक ऐसे बैंक की स्थापना की गई। जिसमें गरीब बच्चों को मुफ्त पाठ्य सामग्री मिलेगी। फिलहाल यहां 200 बच्चों की जरूरत के हिसाब से पाठ्य सामग्री रखी गई है। इस बैंक का नाम शिक्षा बैंक है। लीड प्रोग्राम की मास्टर लीडर व बीटीसी की प्रशिक्षु वंदना चतुर्वेदी की पहल पर स्कूल के अन्य शिक्षकों ने मिलकर इसको खोला है। बैंक का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुभद्रा पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि यहां किताब, कापी, पेंसिल, रबड़ व अन्य पाठ्य सामग्री रखी गई है। आगे चलकर इसके विस्तार पर भी विचार किया गया है।सोनभद्र: 71वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को माडल प्राइमरी स्कूल कनोरिया में एक ऐसे बैंक की स्थापना की गई। जिसमें गरीब बच्चों को मुफ्त पाठ्य सामग्री मिलेगी। फिलहाल यहां 200 बच्चों की जरूरत के हिसाब से पाठ्य सामग्री रखी गई है। इस बैंक का नाम शिक्षा बैंक है। लीड प्रोग्राम की मास्टर लीडर व बीटीसी की प्रशिक्षु वंदना चतुर्वेदी की पहल पर स्कूल के अन्य शिक्षकों ने मिलकर इसको खोला है। बैंक का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुभद्रा पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि यहां किताब, कापी, पेंसिल, रबड़ व अन्य पाठ्य सामग्री रखी गई है। आगे चलकर इसके विस्तार पर भी विचार किया गया है।

No comments:

Post a Comment