इलाहाबाद : अगर आप उच्च शिक्षा के लिए ऋण लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। अब आप घर बैठे अपने कम्प्यूटर के माध्यम से ही शिक्षा ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, वह भी मात्र तीन आसान स्टेप में।इसके लिए ‘विद्यालक्ष्मी’ की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के मुख्य पेज पर रजिस्ट्रेशन का आईकॉन दिखेगा। इस पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास कोई ई-मेल आईडी होना आवश्यक है क्योंकि जानकारी भरने के बाद जब सबमिट करेंगे तो आपको ई-मेल पर एक लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ही रजिस्ट्रेशन पूरा होता है।
एक साथ तीन बैंकों के लिए आवेदन : रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया महज दो से तीन मिनट में पूरी हो जाती है। फिर आपकी लॉ¨गग के साथ एक पेज खुलता है। इस पेज पर जाकर आप शिक्षा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक साथ अधिकतम तीन बैंकों से ऋण के लिए आवेदन किया जा सकता है। शिक्षा ऋण देश और विदेश दोनों स्थानों पर स्नातक, परास्नातक, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए लिया जा सकता है। इसके कुल कुल तीन स्लैब हैं। पहला चार लाख से कम का, दूसरा चार लाख से 7.50 लाख तक का और तीसरा 7.50 लाख से अधिक का है।
40 बैंक और शिक्षा ऋण की 77 योजनाएं : विद्यालक्ष्मी की वेबसाइट एनएसडीएल ई-गर्वनेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा संचालित की जाती है। इस वेबसाइट से 40 बैंक जुड़े हुए हैं। इन बैंकों की ओर से संचालित शिक्षा ऋण की 77 योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। वेबसाइट पर योजनाओं को सर्च करने का विकल्प भी दिया गया है। शिक्षा ऋण के लिए आवेदन करने के बाद अब अपने आवेदन पत्र की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी भी वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालक्ष्मी की वेबसाइट के जरिए स्कॉलरशिप स्कीम के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसके लिए आवेदन किया जा सकता है। विद्यालक्ष्मी की वेबसाइट खोलने के बाद मुख्य पेज पर एक किनारे स्कॉलरशिप का आईकॉन दिखता है। यहां पर क्लिक करते ही भारत सरकार का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल खुल जाता है। इस पोर्टल पर जाकर भारत सरकार के विभिन्न मंत्रलयों और यूजीसी की ओर से संचालित की जाने वाली स्कालरशिप स्कीम के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन भी किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment