अनपरा, सोनभद्र : मामला प्राथमिक विद्यालय अमहवां का, विद्यालय से अनुपस्थित रहने व एमडीएम संचालन ठप होने का आरोप, संबद्ध शिक्षामित्र से संचालित हो रहा विद्यालय

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : लंबे समय से विद्यालय से अनुपस्थित रहने व मिड डे मिल का संचालन ठप होने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय अमहवा की प्रधानाध्यापिका का वेतन रोक दिया गया है। विभाग द्वारा जांच की की जा रही है। यदि शिकायत सत्य पायी गईं तो प्रधानाध्यापिका को निलंबित भी किया जा सकता है। सुदूर भाठ क्षेत्र में स्थिति परिषदीय विद्यालयों में ज्यादातर अध्यापकों के अनुपस्थित रहने की शिकायत आम हो गई है।1 प्राथमिक विद्यालय अमहवा में एक सप्ताह से अधिक समय से मिड डे मिल का संचालन ठप हो जाने के उपरांत ग्रामीणों द्वारा विभाग में शिकायत की गई। म्योरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा 14 अगस्त को विद्यालय पहुंच मामले की जांच की गई। इस दौरान पाया गया कि विद्यालय में न सिर्फ मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है, बल्कि प्रधानाध्यापिका भी मौके से नदारत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका वर्षो से विद्यालय नहीं आ रही हैं। घटना से हतप्रभ बीईओ द्वारा तत्काल प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। श्री कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। यदि शिकायत सत्य पाया गया तो उन्हें निलंबित करने की की जाएगी।


ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका के साथ ही महिला शिक्षामित्र भी नहीं आती हैं। इस दौरान महिला शिक्षामित्र के शिक्षामित्र पति जो डिबुलगंज विद्यालय नियुक्त हैं को अमहवा से संबद्ध किया गया है।


भाठ क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति विषम 1सुदूर भाठ क्षेत्र में स्थित कई परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति विषम है। कई विद्यालयों में जहां अध्यापकों की कमी है वहीं कई विद्यालयों में तैनात अध्यापक-अध्यापिकायें विद्यालय ही नहीं आते। ऐसी स्थिति में कई विद्यालय एकल शिक्षामित्रों के सहारे संचालित हो रहे हैं। लोगों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment