पटवध, सोनभद्र : स्कूल चलो अभियान की निकली रैली

पटवध (सोनभद्र) : सलखन न्याय पंचायत में स्कूल चलो अभियान की रैली मंगलवार को निकाली गई। खंड शिक्षाधिकारी आलोक यादव ने फीता काटकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से बच्चों ने सभी को अपने पाल्यों का स्कूल में दाखिला कराने का आह्वान किया। इसके बाद न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान तथा अध्यापकों के बीच एक शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पर प्रधान परमेश्वर यादव, मुरली दत्त पाठक, एनपीआरी अजय यादव आदि थे।

No comments:

Post a Comment