दुद्धी, सोनभद्र : अभाविप करेगा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत

दुद्धी (सोनभद्र) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेधावी विद्यार्थियों के बीच सामान्य प्रतियोगिता आयोजित कर उसमें सफलता अर्जित करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करेगा। द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक (एसएफडी) नीरज अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजकीय इंटर कालेज दुद्धी में अध्ययनरत छात्रों को इसकी नियमावली को बताया। कहा कि अबकी पांच पुरस्कार रखा गया है। तहसील सह संयोजक (एसएफडी) आशीष जायसवाल ने अपने हाथों से नि:शुल्क आवेदन पत्र दिया। नीरज अग्रहरि ने इंटर कालेज के सभी छात्र-छात्रओं में प्रतिष्पर्धा की भावना जागृत कर सभी को आयेदिन होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। महेश अग्रहरि ने बताया कि गतवर्ष परिषदीय कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रथम अंतर्विद्यालयीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराया था। नगर संयोजक आलोक गुप्ता, परमजीत सिंह, नगर मंत्री (एसएफडी) आकाश पांडेय, तहसील संयोजक मनोज पांडेय आदि मौजूद थे।दुद्धी (सोनभद्र) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेधावी विद्यार्थियों के बीच सामान्य प्रतियोगिता आयोजित कर उसमें सफलता अर्जित करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करेगा। द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक (एसएफडी) नीरज अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजकीय इंटर कालेज दुद्धी में अध्ययनरत छात्रों को इसकी नियमावली को बताया। कहा कि अबकी पांच पुरस्कार रखा गया है। तहसील सह संयोजक (एसएफडी) आशीष जायसवाल ने अपने हाथों से नि:शुल्क आवेदन पत्र दिया। नीरज अग्रहरि ने इंटर कालेज के सभी छात्र-छात्रओं में प्रतिष्पर्धा की भावना जागृत कर सभी को आयेदिन होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। महेश अग्रहरि ने बताया कि गतवर्ष परिषदीय कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रथम अंतर्विद्यालयीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराया था। नगर संयोजक आलोक गुप्ता, परमजीत सिंह, नगर मंत्री (एसएफडी) आकाश पांडेय, तहसील संयोजक मनोज पांडेय आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment