जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बेसिक स्तर के शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा प्रकाश में आने के बाद अब माध्यमिक स्तर पर हुई नियुक्ति में खेल करने की शिकायत हुई है। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य ने मुख्यमंत्री व संयुक्त शिक्षा निदेशक मीरजापुर को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने गतदिनों जिले के संस्कृत माध्यमिक एवं संस्कृत महाविद्यालयों में हुई नियुक्ति प्रक्रिया में नियम विरुद्ध नियुक्ति करने का आरोप लगाया है। 1 श्री मौर्य ने अपने 18 जुलाई को रजिस्टर्ड डाक से भेजे गये शिकायती पत्र में कहा है कि पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से दर्जनों लोगों की शिक्षा विभाग में नियुक्ति किया है। जो जांच का विषय है।1 जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि जो नियुक्त की गई है उसमें बड़े पैमाने पर खेल किया गया है। शिक्षा विभाग से जुड़े लोग ही अपने चहेते और सगे संबंधियों की नियुक्ति गोपनीय तरीके से करा लिये हैं। इसलिए इसकी उच्चस्तरीय जांच करायी जानी चाहिए। साथ ही तत्काल प्रभाव से वेतन आहरण पर रोक लगायी जानी चाहिए।1मानदेय भुगतान की मांग1जासं, सोनभद्र : मार्च से रुके मानदेय का भुगतान कराये जाने की मांग को लेकर दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मुरारेनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने सोमवार की शाम जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिला। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच माह से मानदेय न मिलने से अवशेष शिक्षामित्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे भूख व रोग दोनों से मानसिक तनाव में हैं। कहा कि अवशेष शिक्षामित्रों के साथ हो रहे अत्याचार को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Oct 2017 09:23 PM IST यूपी के 16 हजार से अधिक मदरसों में छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के...
-
सोनभद्र। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्यों को सूचित ...
-
-
इलाहाबाद। जिले के दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की शिकायतों का जिलाधिकारी मौके पर ही निस्तारण कर रहे हैं। नए जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण कर...

No comments:
Post a Comment