सोनभद्र। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष- 2016-17 में आपकी संस्था में दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/जनजाति व सामान्य वर्ग के कतिपय छात्रों के छात्रवृत्ति का सस्पेक्ट डाटा आपके लागिन पर उपलब्ध है। उपरोक्त्त डाटा का अभिलेखों से मिलान कर छात्रों के नाम के सम्मुख अंकित कारणों का निराकरण कर साक्ष्य सहित (प्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर) जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से 24 जुलाई, 2017 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनभद्र के कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें, जिससे सही छात्रों का डाटा वेरिफाई करते हुए डिजिटल हस्ताक्षर से लाक किया जा सके। किसी छात्र/छात्रा का डाटा फारवर्ड नहीं होगा अथवा छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित होने की स्थिति में सम्बन्धित प्राचार्य/प्राचार्यां की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उक्त जानकारी सूचना विभाग के नेसार अहमद ने दी।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
No comments:
Post a Comment