दुद्धी। न्याय पंचायत संसाधन केंद्र पकरी पर सोमवार को एनपीआरसी सूबेदार प्रसाद के तत्वाधान में साक्षरता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें न्याय पंचायत के सभी स्कूल के छात्र छात्राओं तथा अध्यापकों ने सहभाग किया।रैली न्याय पंचायत संसाधन केंद्र से प्रारंभ होकर गली, मोहल्ला, चट्टी चौराहों से होती हुई न्याय पंचायत केंद्र पर आकर संपन्न हुई।अंत में एनपीआरसी सूबेदार प्रसाद ने सभी उपस्थित शिक्षकों, अभिभावको, सदस्यों तथा प्रधानो से बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति व बच्चों के विद्यालय में ठहराव में सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र पांडे, ज्योति नाथ पांडे, विजय श्रीवास्तव, मिलिंद कुमार समेत तमाम अध्यापक व बच्चे उपस्थित रहे।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
-
No comments:
Post a Comment