सोनभद्र : ड्रेस का भुकतान सीघ्र नही हुआ तो अध्यापक आंदोलन के लिए होंगे बाध्य

ड्रेस का भुकतान सीघ्र नही हुआ तो अध्यापक आंदोलन के लिए होंगे बाध्य

सोनभद्र/शाहगंज(सीके मिश्रा/सुनील श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र ने आज जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को लिखित ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुते कहा कि विगत वर्ष 2016-17 में परिषदीय स्कूलों में वितरित किये गये निःशुल्क ड्रेस वितरण कार्यक्रम में विभाग द्वारा 75 प्रतिशत ड्रेस का भुकतान ही विद्यालयों को दिया गया है शेष 25 प्रतिशत भुकतान अभी तक एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नही किया गया।ऐसे में ड्रेस आपूर्तिकर्ता द्वारा बार बार कानूनी कार्यवाही करने की धमकी सम्बन्धित विद्यालयो के प्रभारीयो को दी जा रही है साथ ही वर्ष 2017-18 का भी ड्रेस वितरण करना है जिसमे भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सीघ्र
विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में पिछला बकाया धनराशि भेजा जाय अन्यथा शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षाधिकारी की होगी।
image
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। वही घोरावल ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार सिंह को भी घोरावल ब्लाक के शिक्षकों ने ज्ञापन सौंप कर सीघ्र बकाया धनराशि भुकतान कराने की मांग किया।

No comments:

Post a Comment