म्योरपुर। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुसुम्हा में मंगलवार को अध्ययनरत छात्रों में ड्रेस का वितरण किया गया।ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।ड्रेस वितरण के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।प्राथमिक विद्यालय कुसुम्हा में ड्रेस वितरण के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों को कॉवेन्ट की तर्ज पर बनाया जा रहा है।इसी के तहत ड्रेस के रंग को बदलकर बच्चों को दो-दो ड्रेस और जूते मोजे की व्यवस्था की गई है।इससे परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भी अपने आपको किसी कॉन्वेंट विद्यालय से कम न समझें।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हरहाल में परिषदीय विद्यालयों का स्तर काफी ऊंचा होगा और गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों को सरकारी समझने वाले अब योगी सरकार में यह भूल जाएं अब सरकारी विद्यालयों की दशा बेहतर होने जा रही है।ड्रेस वितरण के दौरान उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को साफ-सुथरा भेजने की अपील भी की।प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव तिवारी ने अभिभावकों को रोज विद्यालय भेजने को कहा और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रजिया देवी, छोटेलाल, रामनरेश, रामकुमार, राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्राइवेट व पब्लिक स्कूलों में मनमाना फीस वृद्धि से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने गुरुवार को कल...
No comments:
Post a Comment