दुद्धी, सोनभद्र : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना “को पलीता लगा रहे दुद्धी में चल रहे कथाकथित नर्सिंगहोम। शिकायती कर्ता ने नगर में चल रहे एक अस्पताल पर भ्रूण हत्या करने का आरोप लगाया


दुद्धी-तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में एक महिला सरोजा देवी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि दुद्धी तहसील अस्पताल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक नर्सिंगहोम चल रहा है जिसमे आये दिन भ्रूण हत्या किया जा रहा है।वह अस्पताल बिना किसी प्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा संचालित हो रहा है।इस नर्सिंगहोम के खिलाफ पूर्व में भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा जाँच का आदेश दिया गया था लेकिन उक्त नर्सिंगहोम पर क्या जाँच हुआ और क्या कार्रवाई हुई यह अभी तक नहीं पता चल सका और उक्त हॉस्पिटल गर्भ पात का धंधा फल फूल रहा है। सन 2015 में इस हॉस्पिटल पर भ्रूण हत्या का मुक़दमा भी पंजीकृत किया गया था और सीएमओ को जाँच कर कार्यवाही की संस्तुति की गयी।लेकिन अभी तक नगर में चल रहे उस अस्पताल के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई और निर्भीकता व निडरता से भ्रूण हत्या का कारोबार चल रहा है।महिला ने डीएम से अनुरोध किया किया कि नगर में चल रहे ऐसे अस्पतालों की गोपनीय जाँच कराकर कार्यवाही की जाए। बतादे कि जहाँ एक ओर शासन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना चलाकर बेटियो का भविष्य उज्ज्वल किया जा रहा है लेकिन कुछ नर्सिंग होम जघन्य अपराध कर योजनाओ का पलीता लगा रहे है।

No comments:

Post a Comment