दुद्धी, सोनभद्र : नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण

दुद्धी (सोनभद्र) : दुद्धी ब्लाक के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश राय ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद एबीआरसी व एनपीआरसी सहित अध्यापकों से कहा कि शासन के मंशा के अनुसार विद्यालयों में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षा व्यवस्था में कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बता दें कि खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव का जौनपुर स्थानांतरण हो जाने के बाद दुद्धी ब्लाक का अतिरिक्त चार्ज सदर खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय चन्द राय के पास था।

No comments:

Post a Comment