सोनभद्र : पत्रवली न मिलने से शिक्षक नियुक्ति जांच में फंसा पेच, महाविद्यालय के प्राचार्य से जिला विद्यालय निरीक्षक ने मांगी है नियुक्ति की पत्रवली, अब तक नहीं कराया जा सका उपलब्ध

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : संस्कृत महाविद्यालय में नवनियुक्त दो प्रवक्ता व तीन सहायक अध्यापकों के प्रक्रिया की जांच में हीलाहवाली का मामला सामने आ रहा है। जांच के लिए महाविद्यालय प्रशासन से नियुक्ति प्रक्रिया संबंधित पत्रवली की मांग उप शिक्षा निदेशक द्वारा की गई थी, जिसे आज तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उपशिक्षा निदेशक चंद्रजीत सिंह यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर नियुक्ति पत्रवली न मिलने की स्थिति में संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। तय समय बीतने के बाद भी अभी तक डीआइओएस के पास नियुक्ति पत्रवाली उपलब्ध नहीं हो सकी है। 1सूत्रों के अनुसार संस्कृत महाविद्यालय राबट्र्सगंज में तीन सहायक अध्यापकों व दो प्रवक्ताओं की नियुक्ति में धांधली किए जाने की शिकायत शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से हुई थी। इस पर विभाग ने जांच कराना शुरू कर दिया है। जांच के लिए नियुक्ति से संबंधित पत्रवलियों को गतदिनों तलब किया गया था लेकिन पत्रवली उपलब्ध नहीं करायी गई। उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ¨वध्याचल मंडल ने जिविनि को 28 जून 2017 पत्र लिखकर कहा कि पत्रवलियों को मुहैया करायी जाय लेकिन ऐसा नहीं हुआ।



No comments:

Post a Comment