आसनडीह/अनपरा : बभनी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय चपकी में शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रैली को जिला पंचायत सदस्य देव नारायण सिंह खरवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चे स्लोगन व नारे लगाकर ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व को समझाया। बच्चों ने ़स्कूल चलो नाम लिखाओ, शिक्षा सबका अधिकार का नारा लगाकर विद्यालय से गांव की गलियों से होते पुन: स्कूल पहुंचे। देव नारायण सिंह खरवार ने कहा कि शिक्षा समाज की आत्मा है, शिक्षित समाज ही देश को तरक्की दे सकता। इस दौरान सुभाष, नसीम अहमद, जगनरायन, नन्दलाल, अमित कुमार, छोटेलाल आदि रहे। 1इसी तरह अनपरा क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाल टावर व प्राथमिक विद्यालय औराडांड के बच्चों ने रैली निकाली। रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश कुमार कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने जीवन में प्राथमिक शिक्षा के महत्व को उल्लेखित करते हुए अभिभावकों को हर हाल में अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक यज्ञ नारायण सिंह व अनारकली के नेतृत्व में निकली रैली में शामिल बच्चों ने परिक्षेत्र का चक्रमण कर जन जागरण किया।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
-
No comments:
Post a Comment