
जासं, सोनभद्र : स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल की चुर्क शाखा में शुक्रवार को विद्यार्थी अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव व प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने स्वामी हरसेवानंद महाराज परमहंस के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रधानाचार्य डा. एसके चौबे ने कहा कि बच्चों को जिम्मेदारी देकर विद्यालय प्रशासन बच्चों में निहित प्रतिभा को निखारने का कार्य करता है, जिससे बच्चे शिक्षा प्राप्ति के बाद समाज के प्रति गम्भीर व जागरूक रहते हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वागत-स्वागत बड़े भाग्य से हमने दर्शन पाये स्वागत गीत, गरबा, फोक और पाश्चात्य के समूह नृत्य छात्र-छात्रओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। समारोह में आयूष जैन, स्मृति श्रीवास्तव, अंकुर धर, सना, अभयराज सोनकर, ऋषभ यादव, निधि सिंह, शैलेस भारती, प्रग्या शुक्ला, रत्नेश कुमार, वर्षा सिंह को उनके पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। टैगोर हाउस का ब्याज कैप्टन श्रियांश तथा गल्र्स कैप्टन आकांक्षा शुक्ला को पद से विभूषित किया गया। इसी प्रकार आदर्श शुक्ला व पूर्णिमा शर्मा को टैगोर हाउस का वाइस कैप्टन बनाया गया। दयानन्द हाउस के लिए मोहम्मद अनस रजा व आयूषी वर्मा को कैप्टन तथा सौरभ पाठक व इलमा शेख को वाइस कैप्टन के पद से विभूषित किया गया। इस मौके पर शिल्पा भोला, विजयानन्द पाण्डेय, एमएस यादव, संजय मौर्या, आरके शर्मा, मनोज राय, प्रदीप कुमार शुक्ल आदि रहे।जासं, सोनभद्र : स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल की चुर्क शाखा में शुक्रवार को विद्यार्थी अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव व प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने स्वामी हरसेवानंद महाराज परमहंस के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रधानाचार्य डा. एसके चौबे ने कहा कि बच्चों को जिम्मेदारी देकर विद्यालय प्रशासन बच्चों में निहित प्रतिभा को निखारने का कार्य करता है, जिससे बच्चे शिक्षा प्राप्ति के बाद समाज के प्रति गम्भीर व जागरूक रहते हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वागत-स्वागत बड़े भाग्य से हमने दर्शन पाये स्वागत गीत, गरबा, फोक और पाश्चात्य के समूह नृत्य छात्र-छात्रओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। समारोह में आयूष जैन, स्मृति श्रीवास्तव, अंकुर धर, सना, अभयराज सोनकर, ऋषभ यादव, निधि सिंह, शैलेस भारती, प्रग्या शुक्ला, रत्नेश कुमार, वर्षा सिंह को उनके पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। टैगोर हाउस का ब्याज कैप्टन श्रियांश तथा गल्र्स कैप्टन आकांक्षा शुक्ला को पद से विभूषित किया गया। इसी प्रकार आदर्श शुक्ला व पूर्णिमा शर्मा को टैगोर हाउस का वाइस कैप्टन बनाया गया। दयानन्द हाउस के लिए मोहम्मद अनस रजा व आयूषी वर्मा को कैप्टन तथा सौरभ पाठक व इलमा शेख को वाइस कैप्टन के पद से विभूषित किया गया। इस मौके पर शिल्पा भोला, विजयानन्द पाण्डेय, एमएस यादव, संजय मौर्या, आरके शर्मा, मनोज राय, प्रदीप कुमार शुक्ल आदि रहे।

No comments:
Post a Comment