सोनभद्र : 4 शिक्षकों की वेतन वृद्धि पर रोक। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर हुई यह कार्रवाई

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सात जुलाई को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले चार शिक्षकों की वेतन वृद्धि को एक साल के लिए रोकने का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है। इसके अलावा बिना सूचना के अनुपस्थित मिले एक शिक्षामित्र का मानदेय रोकने का आदेश दिया है। अन्य स्कूलों में छात्र संख्या नामांकन के अनुपात में काफी कम पाए जाने पर छात्र संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। 1जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने सात जुलाई को नगवां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पड़री का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यहां की सहायक अध्यापक किरन यादव, प्रवीण कुमार सिंह, अटल बिहारी विश्वकर्मा अनुपस्थित मिले थे। इसके अलावा शिक्षामित्र सविता विश्वकर्मा चार जुलाई से ही बगैर सूचना के अनुपस्थित पायी गईं। यहां नामांकित 201 बच्चों के सापेक्ष 123 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस पर अनुपस्थित शिक्षकों का वार्षिक वेतनवृद्धि बाधित करते हुए शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया गया। यहां छत से पानी टपकने व टूटे फर्श की मरम्मत कराने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। 1उच्च प्राथमिक विद्यालय खलियारी में निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक, शिक्षामित्र उपस्थित मिले। यहां साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर सुधार के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया। बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर शिक्षक और अनुदेशक को कड़ा निर्देश दिया गया। प्राथमिक विद्यालय नकटुआ में निरीक्षण के दौरान शिक्षक नवीन कुमार राय अनुपस्थित मिले। इस पर इनका भी वार्षिक वेतनवृद्धि रोका गया है।


No comments:

Post a Comment