राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का जिले के अंदर व अंतर जिला तबादला प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। जिन जिलों ने शिक्षकों का सैलरी डाटा अभी फीड नहीं कर पाए हैं या फिर उनमें कमियां हैं उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं, जिलों में ऑफलाइन समायोजन पर भी अफसरों की कड़ी निगाह है, जिन जिलों की शिकायतें ऊपर पहुंचेंगी उन पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी है। परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों जिलों में इन दिनों समायोजन हो रहा है। 1 एकाएक यह कार्य ऑफलाइन कराना पड़ा है, क्योंकि शिक्षकों का सैलरी डाटा समय पर वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका है, जिन जिलों ने कार्य पूरा भी कर लिया है, उनमें तमाम कमियां हैं। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, यह भी कहा जा रहा है कि एक भी डाटा गलत दर्ज नहीं होना चाहिए। असल में बेसिक शिक्षा के अफसर जिले के अंदर व अंतर जिला तबादला किसी भी दशा में ऑफलाइन नहीं होने देंगे, समायोजन प्रक्रिया के साथ ही कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। यही नहीं, ऑफलाइन समायोजन में मनमानी न होने पाए इसके लिए गुपचुप विशेष निगरानी की जा रही है। जहां गड़बड़ी की शिकायतें होंगी वह बेसिक शिक्षा अधिकारी कटघरे में होंगे और प्रकरण गंभीर होने पर कार्रवाई भी करने की तैयारी है। बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह ने शुक्रवार को ही समायोजन को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग में तमाम नए निर्देश दिए हैं, ताकि कोई गफलत न रहें। हर उच्च प्राथमिक स्कूलों में भाषा के साथ ही विज्ञान व गणित का शिक्षक रहेगा, वहीं जूनियर स्कूल के शिक्षक को प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर समायोजित किया जा सकता है लेकिन, उसे विकासखंड से बाहर नहीं भेजा जाएगा।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
-

No comments:
Post a Comment