इलाहाबाद : स्कूल अलग-अलग पाठ्यक्रम होगा एक स्थानीय व विभिन्न भाषाओं की पढ़ाई एक करने को फिर मंथन
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : प्रदेश भर के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में भले ही भवन व सुविधाओं में बड़ा फासला हो लेकिन, पाठ्यक्रम एक जैसा होगा। विशिष्ट पाठ्यक्रम के लिए चर्चित रहा यूपी बोर्ड अब सीबीएसई की राह पर है। यूपी बोर्ड ने पिछले बारह दिनों में सीबीएसई में पढ़ाए जाने वाले विषयों के पाठ्यक्रम को लगभग स्वीकार कर लिया है। वैसे इसे अगले सत्र से लागू करने की है। 1माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई का पाठ्यक्रम शासन ने समान करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने तीन से 14 जुलाई तक 33 पाठ्यक्रम समितियों की बैठक बुलाकर इस पर अमल कराया है। हाईस्कूल स्तर (कक्षा 9 व 10) व इंटरमीडिएट स्तर (कक्षा 11 व 12) में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व कई अन्य विषयों की पढ़ाई पहले से ही दोनों जगह (यूपी बोर्ड व सीबीएसई) लगभग एक जैसी ही रही है। करीब 20 प्रतिशत पाठ्यक्रम का जो फासला रहा है, उसे भी अब 95 फीसद तक समान कर दिया गया है। बोर्ड सूत्रों की मानें तो हाईस्कूल व इंटर के अहम विषयों को एक करने का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन, स्थानीय विषय इतिहास, भूगोल, संगीत, गायन, कृषि और देश की विभिन्न भाषाएं बांग्ला, उड़िया के अलावा तकनीकी विषयों का एकीकरण होना अभी शेष है। इसके लिए यूपी बोर्ड जल्द ही इन विषयों के विशेषज्ञों को बुलाकर हरसंभव पाठ्यक्रम समान करेगा।इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के साथ आए दिन कैंपस में अभद्रता, आगजनी, तोड़फोड़, बवाल करने वाले दोषी छात्रों से इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन सख्ती से निपटने के मूड में है। विश्वविद्यालय प्रशासन और इलाहाबाद टीचर एसोसिएशन ने तगड़ी घेरेबंदी कर दी है।1निलंबन की कार्रवाई पहले ही हो चुकी थी। डीन आर्ट्स प्रो.केएस मिश्र के साथ अभद्रता व मारपीट, 28 अप्रैल को विश्वविद्यालय के विधि संकाय में की गई तोड़फोड़, आगजनी, ¨हसा के आरोप में छह छात्रों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। अब दोषियों को देशभर के विश्वविद्यालयों में ब्लैक लिस्टेड करने की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकेलिए सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को पत्र लिखकर आरोपियों को किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश न देने की बात कही गई है। इसके अलावा कैंपस में छात्र संगठनों की अराजकता का मसला फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन की दिल्ली में हो रही बैठक में भी रखा जाएगा।1विश्वविद्यालय प्रशासन ने 13 जुलाई गुरुवार अराजकतत्वों पर अनुशासन का डंडा चलाया। 1 कुलपति प्रो.रतनलाल हांगलू के आदेश पर छह छात्रों को अराजक मानते हुए उन्हें काली सूची में डाल दिया है। कुलपति के आदेश पर चीफ प्रॉक्टर प्रो.राम सेवक दुबे ने आनंद कुमार सिंह निक्कू, अंकुश यादव, नीरज प्रताप सिंह, विक्रांत सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्र व विवेकानंद पाठक को काली सूची में डाल दिया है।

No comments:
Post a Comment