जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विविध कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पंचायत चेयरमैन सुनीता देवी व उनके पति कमल कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ईमानदारी पूर्वक प्रशिक्षण लेने की नसीहत दी। कहा कि किसी भी संघर्षशील व्यक्ति के सफलता का मूलमंत्र उसका खुद का हुनर रहता है। 1विशेष प्रशिक्षक के रूप में लैंकों के सहायक प्रबंधक अप्रेंटिस बृजेंद्र दुबे ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से अपील किया कि वे ईमानदारी पूर्वक कड़ी मशक्कत से प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा में निखार लायें। इससे भावी भविष्य में उसे आप अपने आर्थिक स्नोत का माध्यम बना सकें। 1वहीं संस्था के प्रधानाचार्य डीके सुमन ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था में क्रियाशील तमाम गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए संस्था को आसपास के कई मंडलों से बेहतर बताया। इस मौके पर संस्था में संचालित विभागों के प्रशिक्षण में प्रत्येक विभाग के टापर रहे 18 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण लेने वाले 40 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। जबकि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग देने वाले विशेष प्रशिक्षक के रूप में लैंको के सहायक प्रबंधक बृजेश दुबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व परिसर में आये अतिथियों को संस्था के लोगों ने बच्चों द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं के लगाये गए प्रदर्शनी का अवलोकन कराया जिसे लोगों द्वारा जमकर सराहना की गई। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए परिसर में प्रधानाचार्य की अगुवाई में एक सौ एक पौधों का रोपण भी किया गया। इस मौके पर बीएन सिंह, विनोद यादव, सतीश श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित थे।जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विविध कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पंचायत चेयरमैन सुनीता देवी व उनके पति कमल कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ईमानदारी पूर्वक प्रशिक्षण लेने की नसीहत दी। कहा कि किसी भी संघर्षशील व्यक्ति के सफलता का मूलमंत्र उसका खुद का हुनर रहता है। 1विशेष प्रशिक्षक के रूप में लैंकों के सहायक प्रबंधक अप्रेंटिस बृजेंद्र दुबे ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से अपील किया कि वे ईमानदारी पूर्वक कड़ी मशक्कत से प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा में निखार लायें। इससे भावी भविष्य में उसे आप अपने आर्थिक स्नोत का माध्यम बना सकें। 1वहीं संस्था के प्रधानाचार्य डीके सुमन ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था में क्रियाशील तमाम गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए संस्था को आसपास के कई मंडलों से बेहतर बताया। इस मौके पर संस्था में संचालित विभागों के प्रशिक्षण में प्रत्येक विभाग के टापर रहे 18 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण लेने वाले 40 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। जबकि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग देने वाले विशेष प्रशिक्षक के रूप में लैंको के सहायक प्रबंधक बृजेश दुबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व परिसर में आये अतिथियों को संस्था के लोगों ने बच्चों द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं के लगाये गए प्रदर्शनी का अवलोकन कराया जिसे लोगों द्वारा जमकर सराहना की गई। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए परिसर में प्रधानाचार्य की अगुवाई में एक सौ एक पौधों का रोपण भी किया गया। इस मौके पर बीएन सिंह, विनोद यादव, सतीश श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Oct 2017 09:23 PM IST यूपी के 16 हजार से अधिक मदरसों में छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के...
-
सोनभद्र। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्यों को सूचित ...
-
-
इलाहाबाद। जिले के दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की शिकायतों का जिलाधिकारी मौके पर ही निस्तारण कर रहे हैं। नए जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण कर...

No comments:
Post a Comment