
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समायोजन रद होने के बाद आंदोलन की राह पकड़े शिक्षामित्रों ने पांचवें दिन रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए शिक्षामित्रों ने समान कार्य का समान वेतन दिलाने की मांग की। कहा कि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 1अध्यक्षता कर रहे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रविभूषण सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने शिक्षामित्रों को हिम्मत रखने की बात कही। शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार से मांग किया कि उनके भविष्य को सुरक्षित करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। कहा कि हमारा मान-सम्मान वापस दिलाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। वकील अहमद खां व विमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि चाहे जैसे भी हमारी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। शशिभूषण त्रिपाठी, विवेकानंद मिश्र, विनोद मौर्या ने कहा कि शासन-प्रशासन के बहकावे में शिक्षामित्र न आयें। एकता व संघर्ष ही भविष्य संवारेगा। अजीत सिंह, पुंडरीक पांडेय ने कहा कि यदि जल्द कोई उचित समाधान नहीं निकलता है तो धरना-प्रदर्शन और तेज होगा। बीना मिश्र, सुनीता मौर्या ने कहा कि जब महिलाओं को सड़क पर लाया जाता है तो उस समाज व सरकार का विनाश हो जाता है। 1मनोज सिंह, मनीष पाठक ने कहा कि हमारा जीवन संघर्षो में बीता परंतु मान-सम्मान के खातिर प्राणों की आहुति भी देनी पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर मुरारेनाथ कुशवाहा, विजय चौबे, जसवंत सिंह, सुषमा, अंजू देवी, सूर्य प्रकाश, अशोक सिंह, अरूण केशरी, सुरेंद्र तिवारी, प्रतिमा शुक्ला, प्रेम बहादुर यादव आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment