जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : समायोजन रद्द होने की खबर लगते ही परिक्षेत्र के शिक्षामित्र निराशा के सागर में डूब गए हैं। दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ अनपरा क्षेत्र के प्रभारी विभूति नारायण पांडेय ने कहा कि सरकार लंबे समय से शिक्षामित्रों के साथ छल कर रही है। इससे शिक्षामित्र खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इससे आक्रोशित होकर कार्य का बहिष्कार किया। 1 नियुक्ति के समय से शिक्षामित्रों को महज 3500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। मानदेय बढ़ाने संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा भी हवा-हवाई ही साबित हुई है। श्री पांडेय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षामित्रों के समक्ष आत्महत्या के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है। नीतू, रामनरेश, प्रमोद, शीला, देव कुमार आदि शिक्षामित्रों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर अपनी नाराजगी जाहिर की। शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में न्यायोचित कदम उठाये जाने की मांग की है।जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : समायोजन रद्द होने की खबर लगते ही परिक्षेत्र के शिक्षामित्र निराशा के सागर में डूब गए हैं। दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ अनपरा क्षेत्र के प्रभारी विभूति नारायण पांडेय ने कहा कि सरकार लंबे समय से शिक्षामित्रों के साथ छल कर रही है। इससे शिक्षामित्र खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इससे आक्रोशित होकर कार्य का बहिष्कार किया। 1 नियुक्ति के समय से शिक्षामित्रों को महज 3500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। मानदेय बढ़ाने संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा भी हवा-हवाई ही साबित हुई है। श्री पांडेय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षामित्रों के समक्ष आत्महत्या के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है। नीतू, रामनरेश, प्रमोद, शीला, देव कुमार आदि शिक्षामित्रों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर अपनी नाराजगी जाहिर की। शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में न्यायोचित कदम उठाये जाने की मांग की है।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
शाहजहांपुर। वैसे तो प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के टीचर पढ़ाई न कराने के लिए काफी बदनाम माने जाते हैं। लेकिन शाहजहांपुर का एक रिटायर्ड शिक...
-
बीजपुर-26वी जनपदीय स्काउट गाइड तीन दिवसीय रैली का आगाज आज म्योरपुर ब्लाक के अंजानी में स्थित शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कालेज प्रांगण में धूमधा...
-
-
-

No comments:
Post a Comment