म्योरपुर : ब्लाक संसाधन केंद्र पर बीएसए ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

म्योरपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने बुधवार को देवरी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए साफ-सफाई की।इस दौरान उन्होंने सभी विद्यालयों की साफ-सफाई पर बल दिया।इसके अलावा एक जुलाई को प्रवेश उत्सव मनाने की सलाह दी।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विकास खंड क्षेत्र के अध्यापक मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को साफ व स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।कहा कि एक जुलाई से पूर्व सभी परिषदीय विद्यालयों के कमरों व कैम्पसों की साफ-सफाई करा लिया जाए।कहा एक जुलाई को विद्यालय खुलने पर बच्चों को माथे पर रोली का टीका लगाकर उत्साहित करे तथा उस दिन को “प्रवेश उत्सव” के रूप में मनाए।इसमे अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन समिति के लोगो को आमंत्रित कर शिक्षा के प्रसार में उनका सहयोग लें।बीएसए ने कहा कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य करे।जिससे वर्तमान समय में व्यवसायिक शिक्षा के नाम पर भ्रमित करने वाले लोगो से अभिभावक दूर हो सके।कहा छः से 14 वर्ष के बच्चे ढाबो व खदानों में काम कर रहे हैं उनका नामांकन कर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए।बच्चो का मासिक टेस्ट महीने में दो बार लेने की बात कही।कहा जिससे शिक्षा की गुणवत्ता परखी जा सकेगी।उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अध्यापक सीधे अवगत कराएं समाधान हर सम्भव किया जाएगा।खंड शिक्षाधिकारी दिलीप कुमार ने शिक्षको को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया तथा कहा कि नियमित विद्यालय पर शिक्षण कार्य करते हुए बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति बनाये रखा जाए।इस दौरान अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी विमला शंकर त्रिपाठी, जिला समन्यवक डीपी सिंह, खंड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव, आलोक यादव, उदय चंद राय, सुनील सिंह, एनपीआरसी मंजू देवी, विक्रमा राम, संयोगिता, शीतल दाहलान, रामसजीवन जायसवाल, मनोज सिंह, अशोक मिश्रा समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
 

No comments:

Post a Comment