सोनभद्र : बीजेपी के समस्त पदाधिकारी 1 जुलाई को निकटस्त परिषदीय विद्यालयों पर करे बच्चो व गुरुओं का स्वागत-जिलाध्यक्ष

सोनभद्र(सीके मिश्रा)भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि आज का बालक कल का भविष्य है  किसी राष्ट्र को चरमोत्कर्ष पर पहुचानें के लिए शिक्षा ही उसका मुलाधार है इसी को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि इस शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन एक जुलाई को भाजपा के समस्त पदाधिकारी जहा जिस गांव, नगर, स्थान पर निवास करते है, प्रातः काल गांव के विद्यालय पर पहुॅचकर विद्यार्थीयों को तिलक लगायेगें उनके मन में शिक्षा के प्रति रूचि उत्पन्न करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना करेंगे। तथा गुरूजनो का अभिवादन करते हुए सफाई अभियान भी चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सांसद, विधायक, प्रतिनिधिगण सहभाग करेंगे।

No comments:

Post a Comment