दुद्धी : साक्षर भारत अभियान के तहत आज दुद्धी ब्लाक के समस्त प्रेरकों की मीटिंग ब्लाक समन्वयक बी पी सिंह की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न

भारत सरकार की योजना साक्षर भारत अभियान के तहत 18 जून 2017 को आयोजित होने वाली साक्षरता परीक्षा की तैयारी को लेकर एक आवश्यक मीटिंग बी पी सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक संसाधन केंद्र, दुद्धी पर आयोजित की गई जिसमें आगामी परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर सभी प्रेरकों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए परीक्षा के दिन विभिन्न कार्यप्रणाली और जिम्मेदारीयों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक समन्वयक ने सभी पहलुओं पे प्रकाश डालते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के उक्त सन्दर्भ में दिये गये दिशानिर्देशों के अक्षरसः अनुपालन करने की जानकारी भी दी। इस मौके पर बीआरसी कर्मचारी और अन्य जिम्मेदार शिक्षक भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment