सोनभद्र : शिक्षक से मारपीट के मामले में तीन पर केस Fri, 14 Apr 2017 09:34 PM (IST)

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कचहरी चौराहे के पास गुरुवार की शाम को परिषदीय स्कूल के एक शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले तीन लोगों पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस के अनुसार शिक्षक की तहरीर पर राब‌र्ट्सगंज निवासी एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी गई है।