सोनभद्र : मेधावी विद्यार्थी, शिक्षक व एथलीट सम्मानित

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान नगर के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी बच्चों सहित खिलाड़ियों व सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैयालाल जायसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम को रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में इस वर्ष प्राथमिक वर्ग में 85, उच्च प्राथमिक वर्ग में 108, हाईस्कूल वर्ग में 60, इंटरमीडिएट वर्ग में 32, सेवानिवृत्ति 14, स्काउट में राज्यपाल पुरस्कृत एक व्यक्ति को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि परियोजना के महाप्रबंधक इं.डीके मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष ने कक्षा एक, दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ एवं ग्यारह की सत्र 2017 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों, सभी विद्यालयों के चैंपियन एथलीटों को अंगवस्त्रम व डिक्सनरी भेंटकर पुरस्कृत किया। नगर व आस-पास के विद्यालयों के सेवापूर्ण कर चुके शिक्षकों को अंगवस्त्रम व भागवत गीता भेंट की गई। 1सम्मान से मिलता है प्रोत्साहन1कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इं.डीके मिश्र ने कहा कि सम्मान से विद्यार्थियों के मनोबल में इजाफा होगा, वहीं अन्य विद्यार्थियों को उत्साह में संचार होगा। ऐसे आयोजन से चरित्र निर्माण, स्वास्थ्य संवर्धन, संस्कारों की सीख मिलती है। कहा कि अभिभावकों को सूचना क्रांति के रचनात्मक लाभ से विद्यार्थियों को अवगत कराएं, वहीं उसके नकारात्मक पक्षों से विद्यार्थियों को सचेत रखें। सेवानिवृत्त शिक्षकों को दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी, वहीं जीवन की दूसरी पारी सकारात्मक रूप में शुरू करने का निवेदन किया। अध्यक्षता कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैयालाल जायसवाल ने कहा कि जन समूह के आशीर्वाद के बदौलत प्रतिभावान विद्यार्थी प्रदेश,देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओबरा और सोनभद्र का नाम रोशन करेंगे। समारोह का संचालन आरपी उपाध्याय, स्वागत व आभार प्रमोद चौबे ने व्यक्त किया।जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान नगर के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी बच्चों सहित खिलाड़ियों व सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैयालाल जायसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम को रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में इस वर्ष प्राथमिक वर्ग में 85, उच्च प्राथमिक वर्ग में 108, हाईस्कूल वर्ग में 60, इंटरमीडिएट वर्ग में 32, सेवानिवृत्ति 14, स्काउट में राज्यपाल पुरस्कृत एक व्यक्ति को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि परियोजना के महाप्रबंधक इं.डीके मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष ने कक्षा एक, दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ एवं ग्यारह की सत्र 2017 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों, सभी विद्यालयों के चैंपियन एथलीटों को अंगवस्त्रम व डिक्सनरी भेंटकर पुरस्कृत किया। नगर व आस-पास के विद्यालयों के सेवापूर्ण कर चुके शिक्षकों को अंगवस्त्रम व भागवत गीता भेंट की गई। 1सम्मान से मिलता है प्रोत्साहन1कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इं.डीके मिश्र ने कहा कि सम्मान से विद्यार्थियों के मनोबल में इजाफा होगा, वहीं अन्य विद्यार्थियों को उत्साह में संचार होगा। ऐसे आयोजन से चरित्र निर्माण, स्वास्थ्य संवर्धन, संस्कारों की सीख मिलती है। कहा कि अभिभावकों को सूचना क्रांति के रचनात्मक लाभ से विद्यार्थियों को अवगत कराएं, वहीं उसके नकारात्मक पक्षों से विद्यार्थियों को सचेत रखें। सेवानिवृत्त शिक्षकों को दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी, वहीं जीवन की दूसरी पारी सकारात्मक रूप में शुरू करने का निवेदन किया। अध्यक्षता कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैयालाल जायसवाल ने कहा कि जन समूह के आशीर्वाद के बदौलत प्रतिभावान विद्यार्थी प्रदेश,देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओबरा और सोनभद्र का नाम रोशन करेंगे। समारोह का संचालन आरपी उपाध्याय, स्वागत व आभार प्रमोद चौबे ने व्यक्त किया।