अनपरा (सोनभद्र) : ऊर्जाचल में निजी स्कूलों की फीस में मनमानी वृद्धि व विद्यालयों से ही पाठ्य पुस्तकों के खरीदने की बाध्यता से अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग की मेहरबानी से ऊर्जाचल में कुकुरमुत्ते की तरह संचालित हो रहे निजी स्कूलों में जहां शिक्षा की गुणवत्ता गिरती जा रही है वहीं विद्यालय प्रबंधन शिक्षा के स्थान पर व्यापार करने में जुट गये हैं। छोटे-छोटे बच्चों तक की इतनी अधिक फीस ली जा रही है कि अभिभावकों का बजट चरमरा गया है। ऊर्जाचल के परियोजनाओं में संचालित हो रहे विद्यालयों का हाल यह है कि विद्यालय भवन परियोजना का होने के बाद भी मनमानी फीस व बिजली बिल के नाम पर धनउगाही की जा रही है।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
-
वन विभाग का कर्मचारी ठीक से काम कर रहा है कि नहीं यह चेक करने वन विभाग का अधिकारी जाता है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग को उसका अधिकारी चेक ...
-
राब्यू, लखनऊ : शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामलों में शासन ने मीरजापुर और सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निलंब...
-
लखनऊ। अब शिक्षक से लेकर अभिभावकों को अपने कार्यों के लिए शिक्षा विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईओएस कार्यालय हो या लेखाधिकारी कार्या...
-
-
