सोनभद्र : निरीक्षण में शिक्षामित्र मिलीं अनुपस्थित, कटा वेतन

 जागरण संवाददाता, आसनडीह (सोनभद्र) : शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी राजीव यादव ने बभनी ब्लाक में संचालित विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अधिकांश विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम मिली। जिस पर श्री यादव ने संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान खैराडीह में तैनात शिक्षामित्र रीता अनुपस्थित मिलीं। अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। बताया कि निरीक्षण में बभनी द्वितीय में पंजीकृत छात्र 92 के सापेक्ष 25 छात्र रहे। रहरियाडाड़ में 92 के सापेक्ष 20, भैसाबांध में सबसे कम 108 के सापेक्ष महज आठ छात्र उपस्थित रहे। छात्रों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।