सोनभद्र : बच्चों के समग्र विकास को खेलकूद जरूरी

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : बच्चों के समग्र विकास के लिए पठन-पाठन के साथ खेलकूद भी जरूरी है। इससे बच्चों का मानसिक के साथ शारीरिक उन्नयन भी होता है। पुनर्वास गांव रेहटा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को दोपहर में आयोजित समारोह में एनसीएल ककरी की एकता महिला मंडल की अध्यक्ष अनिता गोड्से ने उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए सरकारों द्वारा अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि योजनाओं का लाभ उठाते हुए बच्चों की शिक्षा की दिशा में तत्पर रहें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के लिए क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल, कबड्डी आदि खेलों में प्रयुक्त होने वाली सहायक सामग्री प्रदान की। श्रीमती गोड्से ने विद्यालय प्रांगण का भ्रमण कर विद्यालय प्रबंधन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। खेल सामग्री पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बनी। परियोजना के एसओपी पी पी सिंह के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्रबंधक कार्मिक नारायण यादव व वरीय कार्मिक अधिकारी देवेंद्र शर्मा एवं भागीरथी सिंह ने किया।जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : बच्चों के समग्र विकास के लिए पठन-पाठन के साथ खेलकूद भी जरूरी है। इससे बच्चों का मानसिक के साथ शारीरिक उन्नयन भी होता है। पुनर्वास गांव रेहटा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को दोपहर में आयोजित समारोह में एनसीएल ककरी की एकता महिला मंडल की अध्यक्ष अनिता गोड्से ने उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए सरकारों द्वारा अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि योजनाओं का लाभ उठाते हुए बच्चों की शिक्षा की दिशा में तत्पर रहें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के लिए क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल, कबड्डी आदि खेलों में प्रयुक्त होने वाली सहायक सामग्री प्रदान की। श्रीमती गोड्से ने विद्यालय प्रांगण का भ्रमण कर विद्यालय प्रबंधन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। खेल सामग्री पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बनी। परियोजना के एसओपी पी पी सिंह के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्रबंधक कार्मिक नारायण यादव व वरीय कार्मिक अधिकारी देवेंद्र शर्मा एवं भागीरथी सिंह ने किया।