सोनभद्र जिले की सरकारी वेबसाइड अब रहेगी अपडेट, जिलाधिकारी

सोनभद्र(सीके मिश्रा)सोनभद्र जिले की सरकारी वेबसाइड अब रहेगी अपडेट, जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जिले के सभी कार्यालयाध्यक्षों को दायित्वबोध कराते हुए निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों के आंकड़ों व प्रगति रिपोर्ट को आन लाईन जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में लाजमी तौर पर अपडेट कराते रहें। उन्होंने निर्देशित किया है कि सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने विभागों की जो भी योजनाएं हैं, उसकी अद्यतन प्रगति रिपोर्ट जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को तत्काल अपलोड करने हेतु उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को भी आदेशित किया है कि वे विभागों से समन्वय स्थापित कर जिले की सरकारी वेबसाइड पर प्रगति रिपोर्ट को अपडेट करते रहें।
जिलाधिकारी ने इसी प्रकार से जिले के सभी कार्यालयाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि लोकप्रिय सरकार की नीतियों, योजनाओं, विकास परक कार्यक्रमों आदि की प्रगति रिपोर्ट 15-15 दिनों पर जिला सूचना अधिकारी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग को उपलब्ध कराते हुए अपनी विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करायेंगें। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं लाभार्थी परक कार्यक्रमों को पूरी तत्परता व ईमानदारी के साथ मूर्त रूप देते हुए योजनाओं के प्रति ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को जागरूक करने के लिए नियमित प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे।