रेणुकूट, 22 अप्रैल ।(संजय द्विवेदी /नौशाद अंसारी) हिण्डाल्को, रेणुकूट द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज में अन्तर्राट्रीय पृथ्वी दिवस पर शनिवार दिनांक 22 अप्रैल को विद्यालय के इको क्लब द्वारा ‘पृथ्वी दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ हरित शपथ के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान का इको क्लब की छात्राओं द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी सोमा जोशी ने पृथ्वी दिवस के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दी। शिक्षक ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने पर्यावरण को बचाने की प्रेरणा देते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये। शिक्षक हरिहर प्रसाद यादव ने पर्यावरण को हानि पहुँचने के कारण पृथ्वी के तापमान में होने वाली वृद्धि एवं ओजोन परत को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। शिक्षक जलज मालवीय ने ”ये जमीं गा रही है” तथा शिक्षिका ज्योति मिश्रा व पुष्पिता पाठक के साथ अन्य शिक्षिकाओं ने ”हरी-हरी वसुन्धरा” जैसे मधुर गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान ने पृथ्वी एवं पर्यावरण के प्रति हमारे कर्तव्यों पर प्रकाश डाला साथ ही भौतिक संसाधनो का उपयोग कम करने व प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ाने और संरक्षित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन छात्र अभिशेक सिंह ने किया एवं शिक्षिका मीरा जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
एक शिक्षक, दो शिक्षक, तीन शिक्षक, चार शिक्षक व पाँच शिक्षक वाले प्राथमिक विद्यालयों ( कक्षा 1 से 5 तक ) का समय विभाजन चक्र
-
कोई भी बच्च स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये इसके लिए दो जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी। गांव-गांव रैली के ...
-